Tranding

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित कुमामोतो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची लहरों की सुनामी चेतावनी जारी की. सरकार ने कुमामोतो सहित नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रान्तों में आपातकालीन चेतावनी दी है. अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

DU Academic Session: नए छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू, उत्साह के साथ हुआ स्वागत - dainiktribuneonline.com

DU Academic Session: दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया।

बिलासपुर में यात्री बताएंगे किस रूट पर चलेंगी ई-बस:50 ई-बसों के संचालन से पहले निगम ने मांगे सुझाव, सुविधा और डिमांड के आधार पर तय होंगे रूट

बिलासपुर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू होने से पहले बसों के रूट तय करने में अब सफर करने वाले यात्रियों व शहरवासियों की राय ली जाएगी। बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी ने शहर के लोगों, छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और विभिन्न संस्थानों से सुझाव मांगे हैं। लोगों की जरूरत और रोजाना की यात्रा को ध्यान में रखते हुए इन सुझावों के आधार पर ई-बसों का अंतिम रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। सोसाइटी का मानना है कि कोशिश है कि बसें उन्हीं मार्गों पर चलें, जहां सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। इसके लिए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, औद्योगिक क्षेत्रों, बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी-निजी कार्यालयों से जुड़े लोगों से सुझाव देने कहा गया है। आसपास के गांवों और कस्बों से रोज शहर आने वाले छात्र और कर्मचारियों के सफर को भी रूट तय करने में प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक लोगों से मिलने वाले सुझावों का अध्ययन करने के बाद अंतिम रूट तय किए जाएंगे। उद्देश्य यह है कि बस सेवा ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम आए और निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो। 50 ई-बस चलाने की है योजना प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिलासपुर को 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति मिली हैं। इनके संचालन के लिए कोनी में ई-बस डिपो बनाया जा रहा है। पहले चरण में 35 और बाद में 15 बसें शुरू करने की योजना है। डिपो में चार्जिंग स्टेशन, वर्कशॉप, सब-स्टेशन और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। संभावना है कि दिसंबर तक पहले चरण की बसें आ जाएंगी। ऐसे भेज सकते हैं अपने सुझाव सुझाव देने के लिए नागरिक ई-मेल bdupssbilaspur@gmail.com पर अपनी राय भेज सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम के विकास भवन स्थित अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी के कक्ष क्रमांक-42 में पहुंचकर लिखित सुझाव भी जमा किए जा सकते हैं। पहले भी पीपीपी मॉडल पर ई-बस चलाने की थी तैयारी तत्कालीन निगम कमिश्नर अमित कुमार के कार्यकाल में ई-बसों को पीपीपी मॉडल पर चलाने और ऑपरेटरों को 20 से 40 रुपए प्रति किलोमीटर भुगतान करने की योजना बनाई गई थी। अब बसों के रूट तय करने से पहले लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। योजना के तहत पहले 35 और बाद में 15 ई-बसें बिलासपुर आएंगी। कोनी में 8 करोड़ की लागत से बन रहा डिपो कोनी में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से ई-बस डिपो बनाया जा रहा है, जिसका 60-70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां 14 चार्जिंग पॉइंट तैयार हैं, जहां एक साथ 14 बसें चार्ज हो सकेंगी। डिपो में वर्कशॉप, सब-स्टेशन, सिटी बस टर्मिनल, रैन बसेरा और पानी के पुन: उपयोग के लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। जानिए निगम के प्रस्तावित छह रूट

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Question Paper Leak Controversy: बांसुरी स्वराज बोलीं, विपक्ष गलत धारणा बना रहा कि प्रश्नपत्र लीक की समस्या 2014 के बाद शुरू हुई - dainiktribuneonline.com
UPSSSC में वैज्ञानिक सहायक और प्रयोगशाला सहायक की भर्ती 2026
बाबर आजम की कप्तानी पर नया विवाद, टेस्ट टीम की कमान संभालने से पहले रखी अहम मांग
EPFO ने दे दी नई तारीख! इस दिन से UPI से निकल पाएगा PF का पैसा? यूजर्स की बल्ले बल्ले
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
DU Academic Session: नए छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू, उत्साह के साथ हुआ स्वागत - dainiktribuneonline.com
बिलासपुर में यात्री बताएंगे किस रूट पर चलेंगी ई-बस:50 ई-बसों के संचालन से पहले निगम ने मांगे सुझाव, सुविधा और डिमांड के आधार पर तय होंगे रूट
कुशीनगर में मजार का रिकॉर्ड नहीं मिला:ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय, हिन्दूवादी नेता बोले- सत्य सामने आ गया
श्रावणी मेले की सुरक्षा में लगे 210 पुलिस अधिकारी, बांका और भागलपुर में 3300 से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service