ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: GL Bajaj Institute of Management and Research में आयोजित अंतर-संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘शौर्य 2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर निदेशक डॉ. सपना राकेश ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि यह टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधन शिक्षा के साथ खेलों का समावेश छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में 40 से अधिक संस्थानों की भागीदारी हो रही है, जबकि कुल मिलाकर लगभग 2000 प्रतिभागी और दर्शक इसमें शामिल हो रहे हैं।विभिन्न खेलों में जोरदार प्रतिस्पर्धा ‘शौर्य 2026’ के तहत क्रिकेट, फुटसल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्रिकेट में 26 टीमें, फुटसल में 16 टीमें, बास्केटबॉल में लड़कों की 16 और लड़कियों की 14 टीमें, जबकि वॉलीबॉल (लड़कियों) में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।पहले दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और फुटसल के मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। क्रिकेट सहित अन्य खेलों के मुकाबले और फाइनल आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे। खेल महोत्सव के पहले दिन ही प्रतिभागियों का जोश और ऊर्जा देखने लायक रही। आयोजकों के अनुसार ‘शौर्य 2026’ आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल प्रेमियों को आकर्षित करेगा।
Hanuman Shakti: महाभारत के विशाल युद्ध और महान योद्धाओं के बीच एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है क्या प्रभु हनुमान का कोई मुकाबला था? अगर देवताओं को अलग कर दिया जाए, तो यह सवाल और भी दिलचस्प है।
नवादा में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। 14.2 किलोग्राम श्रेणी में कुल 13,923 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें एचपीसीएल के 3913, बीपीसीएल के 7274 और आईओसीएल के 2736 सिलेंडर शामिल हैं। प्रखंडों में धावा दलों का गठन जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में धावा दलों का गठन किया गया है। इन दलों में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और संबंधित थाना के थानाध्यक्ष शामिल हैं। इसी क्रम में, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग के निर्देशानुसार, धावा दल ने मनपसंद, बुद्धा रेजेंसी, कृष्णा कन्फेक्शनरी, पूजा स्वीट्स और डोमिनोज़ जैसे होटलों एवं रेस्टोरेंट्स में छापेमारी की। इस छापेमारी का उद्देश्य यह जांचना था कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रयोजन के लिए तो नहीं किया जा रहा है। सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति हो जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और सभी उपभोक्ताओं तक सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service