जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई जहां उन्होंने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। बैठक में इस अभियान में नामित सभी विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जाए तथा नियमित रूप से फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाए। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनसामान्य से साफ-सफाई बनाए रखने एवं जलजनित रोगों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भाशय कैंसर की रोकथाम हेतु 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जनपद में यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में यह टीकाकरण जिला महिला चिकित्सालय में प्रारंभ हो चुका है तथा 01 अप्रैल से जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अभिभावकों एवं किशोरियों से अपील किया कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इस टीके का लाभ अवश्य लें। बाजार में इस टीके की कीमत लगभग 4000 है जबकि सरकार द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में डीआईओएस डीएचओ, और सिंचाई विभाग द्वारा अपना प्रतिनिधि भेजने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने और वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंक अधिकारियों का पद भरोसे का पद होता है क्योंकि वह सार्वजनिक धन से संबंधित कार्य करता है। अपनी शक्ति से परे ऋण स्वीकृत करना या ऋण के अंतिम उपयोग को सुनिश्चित न करना, वित्तीय अनियमितता के बराबर है जो बैंक को वित्तीय [...]
बलरामपुर - मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवीन चयनित शहरी आशाओं का आठ दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रतिभागी आशाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने नवचयनित आशाओं से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आशाएं अपने क्षेत्र की “स्वास्थ्य प्रहरी” के रूप में कार्य करें और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशों का पालन करें। सीएमओ ने यह भी बताया कि आशाओं पर बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा नवजात शिशुओं की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इन दायित्वों का समुचित निर्वहन कर ही जनपद में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम किया जा सकता है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बलरामपुर डॉ मीनाक्षी चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी, डॉ. अवधेश चौधरी एवं संगीता गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service