Digital locker facility to be launched at Rewari Railway Station.
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 33,039 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया।
झालावाड़ जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें खानपुर और पिड़ावा में कुल 229 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 81 लाख 46 हजार 435 रुपए की वसूली हुई। खानपुर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू कुमारी की अध्यक्षता और एसडीएम रजत विजयवर्गीय की उपस्थिति में लोक अदालत आयोजित हुई। यहां फौजदारी के 35, दीवानी के 8, एनआई एक्ट के 14 और भरण-पोषण के 9 सहित कुल 66 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक के 2 और बिजली विभाग के 416 सहित कुल 418 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में वसूली की गई। फौजदारी और सिविल प्रकरणों में 16 लाख 15 हजार 208 रुपए औरा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में 40 लाख 28 हजार रुपए की वसूली हुई, जिससे कुल 56 लाख 43 हजार 208 रुपए प्राप्त हुए। इस अवसर पर तहसीलदार हेमराज कपूर, बार संघ के मनीष श्रृंगी, रघुनन्दन सिंह, बनवारीलाल मेहर सहित सभी अधिवक्ता, सहायक अभियोजन अधिकारी नन्दलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार मीणा, न्यायालय स्टाफ अब्दुल शफीक, सुरेश कुमार नागर, हिमांशु सैनी, अजय कुमार मीणा, भूपेंद्र मालव, प्रवीण कुमार मीणा तथा संबंधित विभागों और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी क्रम में पिड़ावा में भी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत बेंच अध्यक्ष अमितेश कुमारी की उपस्थिति में पक्षकारों के बीच समझाइश कर राजीनामा के प्रयास किए गए। पिड़ावा में न्यायालय में लंबित 23 प्रकरणों और प्री-लिटिगेशन के 140 प्रकरणों सहित कुल 163 प्रकरणों का निस्तारण समझौते के माध्यम से किया गया। इसमें 25 लाख 03 हजार 227 रुपए की राशि का समझौता हुआ।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service