Tranding

UAE में हवा से जमीन तक भव्य तरीके से हुआ Modi का स्वागत, वैश्विक संकट पर PM ने रखी भारत की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ किया गया। यात्रा की शुरुआत ही उच्च-स्तरीय कूटनीतिक संकेतों के साथ हुई, जब UAE के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही भारतीय प्रधानमंत्री के विमान को UAE वायुसेना के F-16 लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया। यह दृश्य केवल औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच गहराते रणनीतिक विश्वास और साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर वैश्विक अनिश्चितता बढ़ रही है।

Gold Price Today on 15th May 2026: मुनाफावसूली हावी रहने से टूट गया सोना, चांदी भी गिरी, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। वैश्विक बाजार में भी दोनों धातुएं लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं।

कपूरथला में 300 बेड अस्पताल का निर्माण जारी:सांसद चब्बेवाल ने किया निरीक्षण, आसपास के जिलों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

कपूरथला जिले के निवासियों को जल्द ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलने जा रही हैं। सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कपूरथला सिविल अस्पताल का दौरा कर वहां बन रहे श्री गुरु नानक देव जी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और 300 बेड वाले अस्पताल के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजीव भगत, एसीएस डॉ. अनु रतन, डीएमसी डॉ. संदीप भोला, डीआईओ डॉ. रणदीप सिंह और एसएमओ डॉ. परमिंदर कौर सहित जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। सभी ने सांसद को विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। आसपास के जिलों के लोगों को मिलेगा अत्याधुनिक इलाज सांसद डॉ. चब्बेवाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से न केवल कपूरथला, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अब मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में आम जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरकारी योजनाओं की लाभ की समीक्षा अस्पताल के विस्तार के दौरान ब्लड बैंक को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने को लेकर सांसद ने विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया के दौरान रक्त सेवाओं में कोई बाधा नहीं आएगी और इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, टीबी उन्मूलन, ड्रग डिटॉक्सिफिकेशन प्रोग्राम और आम आदमी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दौरे के दौरान मौजूद डिप्टी कमिश्नर आकाश बांसल ने कहा कि जिला प्रशासन अस्पताल की शिफ्टिंग और निर्माण से जुड़ी हर संभव सहायता स्वास्थ्य विभाग को प्रदान करेगा। डीसी ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Vastu Tips: किचन में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, वरना दरिद्रता नहीं छोड़ती घर
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने किया एसपी ऑफिस का निरीक्षण
दांतों की सर्जरी को लेकर साइबेरिया की खोज से चौंके वैज्ञानिक
झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन....
आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी में दिशा के बैठक में पहुंचे मंत्री हरदीप पुरी:बोले- पर्याप्त तेल मौजूद, प्रिया सरोज ने कहा- दो साल में सिर्फ दो बार हुई दिशा की बैठक
दिल्ली की पानी संकट योजना पर संकट, लखवार-रेणुका-किशाऊ डैम प्रोजेक्ट में देरी
Bakrid 2026 Special Recipes: बकरीद के डिनर को बनाएं खास, मेन्यू में शामिल करें ये स्वादिष्ट नॉनवेज डिशेज
ग्लेनमार्क ने US में वैनकॉमाइसिन इंजेक्शन लॉन्च किया, $37.9 मिलियन के मार्केट का टारगेट

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service